Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा ननकीराम ने पूछा है-पंचायत सचिवों का नियमितीकरण कब तक?

ननकीराम ने पूछा है-पंचायत सचिवों का नियमितीकरण कब तक?

रायपुर/कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं रामपुर विधानसभा के विधायक ननकीराम कंवर ने पंचायत सचिवों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया है। श्री कंवर ने विधानसभा में सवाल लगाया है जिसका जवाब शेष है। विधानसभा सत्र से पहले इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा में सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री को संबोधित पत्र लिखते हुए सवाल किया है कि पंचायत सचिवों का नियमितीकरण कब तक किया जाएगा? श्री कंवर ने यह भी जानना चाहा है कि क्या वर्ष 2021 में प्रदेश के पंचायत सचिवों ने अपने नियमितीकरण के लिए ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर पर हड़ताल किया था और हड़ताल को समाप्त कराने पंचायत सचिव पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर 31 दिसंबर 2021 तक नियमितीकरण करने का आश्वासन दिया गया था? यदि इस तरह का आश्वासन दिया गया है तो पंचायत सचिवों को कब तक नियमित किया जाएगा? बता दें कि पंचायत सचिवों सहित संविदा कर्मी भी अपने नियमितीकरण की राह देख रहे हैं।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel