Monday, March 23, 2026
Home कोरबा नकिया जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद, देवपहरी में डूबे युवक...

नकिया जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद, देवपहरी में डूबे युवक की तलाश जारी….

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्रांतर्गत पिकनिक स्थल देवपहरी व नकिया में पिकनिक मनाने के लिए गए लोगों में से दो युवक शुक्रवार को डूब गए।
इनमें बिलासपुर जिले के तारबहार थाना अंतर्गत बंगला यार्ड कालोनी क्रमांक 170/4 का निवासी कल्याण हलदार पिता पी हलदार 25 वर्ष देवपहरी के जलप्रपात में उतरकर नहाने के दौरान डूब गया। दोपहर करीब 12.30 बजे हुई घटना के करीब 2.30 घण्टे बाद करीब 3 बजे लेमरू थाना क्षेत्र के ही पिकनिक स्थल नकिया के जलप्रपात में डिंगापुर निवासी गौतम कुमार सिंह पिता सुखदेव सिंह रौतिया 32 वर्ष नहाते समय डूब गया। स्थानीय गोताखोरों व जिले एसडीआरएफ टीम ने तलाश शुरू की। सीएसपी कोरबा राहुल देव शर्मा ने बताया कि आज शनिवार को बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। युध्दस्तर पर कोशिशों के मध्य नकिया जलप्रपात में डूबे युवक गौतम का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। देवपहरी के गोविदझुंझा जलप्रपात में डूबे युवक की तलाश जारी है।

Advertisement Carousel