Friday, March 27, 2026
Home कोरबा धर्म नगर गेवरा में आज चौका आरती, संत समागम का हो रहा...

धर्म नगर गेवरा में आज चौका आरती, संत समागम का हो रहा आयोजन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के कबीर धर्मनगर गेवरा (गेवरा बस्ती कुसमुंडा) में संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सतगुरु कबीर मानिकदास वंशावली कबीर पंथ समाज के द्वारा महंत मिट्ठू दास एवं वियोगी मितेश्वर साहेब के नेतृत्व एवं वियोगी परमेश्वर साहेब के सानिध्य में 3 दिसंबर से संत समागम कार्यक्रम यहां आयोजित हो रहा है। इस कड़ी में आज 7 दिसंबर को सात्विक यज्ञ चौका आरती संपन्न होगा। 8 दिसंबर गुरुवार को चलावा चौका आरती के साथ संत समागम का समापन किया जाएगा।

संत समागम समारोह में 3 से 6 दिसंबर तक भजन कीर्तन ग्रंथ वाणी, भजन सत्संग, प्रवचन विभिन्न भजन मंडलियों एवं विद्वतजनों के द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस समारोह में कोरबा जिला सहित विभिन्न प्रांतों से भी कबीर पंथ के लोग शामिल होने पहुंच रहे हैं। संत समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और विश्राम की भी यहां व्यवस्था की गई है।

Advertisement Carousel