Monday, March 23, 2026
Home कोरबा धर्मांतरण:जागरुक किया नवीन ने, बजरंगबली की मूर्ति स्थापना

धर्मांतरण:जागरुक किया नवीन ने, बजरंगबली की मूर्ति स्थापना

कोरबा(खटपट न्यूज़)।कोरबा जिले में धर्मांतरण/मतान्तरण के सामने आते मामलों के विरोध में नगर निगम के वार्ड क्रमांक 56 पंखादफाई, बस्ती नंबर 2 में हिंदू धर्म का जन जागरण अभियान किया गया। सतीश झा, विकास झा के नेतृत्व में आयोजित अभियान के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल एवं जिला योजना समिति सदस्य व पार्षद वार्ड क्र.66 श्रीमती कमला बरेठ विशिष्ट अतिथि थे।

कोरबा विधानसभा के वार्ड क्र. 56 ,पंखा दफाई न. 02 बस्ती में बढ़ते धर्मांतरण को देखते हुए बजरंगबली की मूर्ति स्थापना की गयी। पूरे गांव के सभी लोगों एवं सभी वरिष्ठजनो ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। खिचड़ी भोग ग्रामीणों को वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सुधार साय चौहान, कमल सिंह,तुलबीर सिंह, अभय सिंह,गोपाल यादव, लक्ष्मी कैवर्त, राधेश्याम,प्रेमलता, उर्मिला, तेरस पटेल, रामप्यारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel