Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा दो भाईयों पर हाथी का हमला, जिला अस्पताल में किया गया दाखिल

दो भाईयों पर हाथी का हमला, जिला अस्पताल में किया गया दाखिल


कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी है। बांगो थानांतर्गत ग्राम बगबुड़ा से लमना पंचायत की ओर जा रहे दो भाईयों पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
जानकारी के मुताबिक लमना में रहने में वाले उजित नारायण और आनंद राम बगबुड़ा गए हुए थे वहां से किसी काम से दोनों लमना स्थित सरपंच के घर जा रहे थे। दोनों गांव के बीच दो किमी का जंगल पड़ता है। सरपंच के घर जाने के दौरान रास्ते में उनका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया,कि उनके ईलाके में हाथी पिछले कई दिनों से विचरण कर रहा है और उनके द्वारा फसलों को नुकसान भी पहुंचाया गया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों ने बताया कि हाथी ने उन्हें सूंड लपेटकर जमीन पर पटक दिया जिससे वे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में गिरने के कारण हाथी वापस लौट गए और उनकी जान बच गई।

Advertisement Carousel