
कोरबा/चाम्पा(खटपट न्यूज़)। कोरबा-चाम्पा मार्ग पर आज सुबह लगभग 10 बजे एक सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक ने इन दोनों बच्चों को चपेट में लिया और इन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वाहन सहित चालक फरार हो गया। बताया कि दोनों बच्चे सड़क से नीचे किनारे खड़े होकर आम तोड़ रहे थे। और चाम्पा से कोरबा की तरफ आ रहा तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का चालक सड़क से उतरकर इन्हें रौंदते हुए तेज रफ्तार से भाग निकला। इस आपाधापी में वाहन का नंबर प्लेट टूट कर गिर पड़ा।

कोरबा जिले के सीमांत व चांपा जिले के प्रारंभिक सीमा ग्राम उच्चभट्ठी में हादसे के होते ही यहां के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी समाचार लिखे जाने तक यह चक्का जाम जारी है। मौके पर चांपा थाना की पुलिस पहुंच चुकी है।
















