Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे आईजी रतन लाल डांगी, थाना-चौकियों का करेंगे...

दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे आईजी रतन लाल डांगी, थाना-चौकियों का करेंगे निरीक्षण

कोरबा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी आज कोरबा प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरा के दौरान आईजी जिले के थाना चौकियों का औचक निरीक्षण करेंगे। आईजी के दौरा से थाना प्रभारियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी दो दिवसीय कोरबा प्रवास पर है। इस दौरान वे तीन थाना का निरीक्षण करेंगे। आपको बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने पिछले दौरे में सख्त रवैया अपनाते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार एसआई रमेश पटेल और आरक्षक राहुल सिंह को लाइन अटैच किया था। वहीं कई थाना प्रभारियों के कार्य से प्रभावित होकर इनाम की घोषणा भी कर रहे हैं। आईजी सख्त रैवैये को लेकर जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी सकते में है। नए कप्तान भोजराम पटेल के आने से वैसे भी सभी थाना प्रभारी अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में हैं और ऊपर से आईजी का दौरा कुल मिलाकर पुलिस महानिरीक्षक का दौरा पुलिस वालों पर भारी पड़ सकता हैं।

Advertisement Carousel