Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा दो दिन पहले हाजीपुर से लौटे कोरबा के जिला पंचायत सीईओ हुए...

दो दिन पहले हाजीपुर से लौटे कोरबा के जिला पंचायत सीईओ हुए कोरोना संक्रमित

कोरबा में पदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हंै। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें विशेष कोविड अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही सीईओ के परिजनों को भी होम आइसोलेसन के लिए कहा गया है और उन सभी के भी कोरोना जाँच ले लिए सेम्पल लिए जाएँगे। सीईओ 2014 बैच के आईएएस अधिकारी है और हाल ही में वे दुर्ग से ट्रांसफ़र होकर कोरबा पदस्थ हुए है। ज़रूरी काम से हाजीपुर बिहार गए थे और दो दिन पहले ही 7 तारीख़ को कोरबा लौटे थे। हाजीपुर से वापस आने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वे सर्दी खांसी और बुखार महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उनका सेम्पल जाँच के लिए रायगढ़ के मेडिकल कालेज की लैब भेजा गया था। लैब से आज उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आई है। जिले के सीएमएचओ डाक्टर बीबी बोडे ने इसकी पुष्टि की है।

Advertisement Carousel