Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा देवेन्द्र ने कहा-मेरे साथ आदतन अपराधी की तरह कर ट्रीट कर रही...

देवेन्द्र ने कहा-मेरे साथ आदतन अपराधी की तरह कर ट्रीट कर रही है पुलिस


कोरबा(खटपट न्यूज़)। पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय ने पुलिस पर उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को होटल 4 सीजन में पत्रवार्ता आहूत कर देवेंद्र पांडेय ने कहा कि शिकायत पर बिना जांच उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस उनके साथ आदतन अपराधी की तरह ट्रीट कर रही है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री के दबाव में पुलिस लगातार एक के बाद एक एफआईआर दर्ज कर उनकी छवि धूमिल कर रही है। पिछले एक साल में 8 एफआईआर दर्ज हुए हैं। जो भी शिकायत हुई वो आधारहीन हैं बावजूद उनके घर की तलाशी लेकर छवि खराब करना और परिवार के महिला सदस्यों की तलाशी लेकर वीडियो बनना सीधे-सीधे उन्हें प्रताड़ित करने वाला कृत्य है। भाजपा नेता ने कहा कि अब मेरे परिवार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराकर उन्हें भी पुलिस परेशान कर रही है। श्री पांडेय ने बताया कि इन सभी मामलों को लेकर 4 जनवरी को समाज के प्रमुखों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने राज्यपाल अनुसुइया उईके से मुलाकात की। राज्यपाल ने इस मुद्दे पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष उपस्थित होकर इस विषय पर उन्होंने चर्चा की है। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर के द्वारा घर में घुसकर विवाद करने के बाद एक्ट्रोसिटी की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करवा दिया गया था। जमीन रजिस्ट्री के 17 वर्ष पुराने मामले में उरगा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। देवेन्द्र पांडेय ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel