Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा दुस्साहस: थाना के पहले चोर सुरक्षा कर्मियों से ले भागे कोयला भरा...

दुस्साहस: थाना के पहले चोर सुरक्षा कर्मियों से ले भागे कोयला भरा ट्रक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। चोरी का कोयला लोड कर भाग रहे वाहन को पकड़कर थाना लाया जा रहा था कि सुरक्षा कर्मियों के बीच से ही चोर साथी ट्रक को लेकर भाग निकले।
सनसनीखेज घटनाक्रम 13 जनवरी की रात्रि लगभग 3 बजे का है। बांकीमोंगरा के सुराकछार की कोयला साइडिंग में विजय देवड़ा सुरक्षा उप निरीक्षक रात 11 बजे अपने सहयोगियों के साथ ड्यूटी पर था। रात करीब 3 बजे साइडिंग के अंदर से माजदा ट्रक क्रमांक सीजी-11एयू-2097 में बोरियों में भरकर लोड किया गया कोयला लेकर चालक निकला। रोक कर चेक करने पर ट्रक में सवार कुछ लोग कूदकर भाग निकले लेकिन चालक को पकड़ लिया गया। चालक और 45 हजार रुपए कीमत का कोयला लदा ट्रक को लेकर सुरक्षाकर्मी थाना जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात चोरों ने सुरक्षाकर्मियों के कब्जे से ट्रक को छुड़ा कर भाग गए।सुरक्षा उप निरीक्षक विजय देवड़ा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी किया जा रहा है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel