Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा दुरपा रोड स्थित लवली केयर स्कूल के पास लगी आग, टेंट व...

दुरपा रोड स्थित लवली केयर स्कूल के पास लगी आग, टेंट व केटरिंग सामान खाक, देखें वीडियो…

कोरबा (खटपट न्यूज)। दुरपा रोड स्थित लवली केयर स्कूल के पास खाली प्लाट में भंडारित सामानों के गोदाम में आज सुबह करीब 11 बजे लगी आग से अफरा-तफरी मची रही। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उठते काले धुएं को दूर से देखा जा सकता था। पास-पड़ोस के लोगों ने अपने-अपने संसाधनों से बोर, पाइप के जरिये आग को बुझाने की कोशिश शुरू की। इस बीच सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकल वाहन करीब 1 घण्टे बाद पहुंची तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा चुके थे। आग को फैलने से रोक लिया गया वरना उक्त प्लॉट के पीछे और अगल-बगल के लोग भी प्रभावित होते। बची-खुची भीतर की आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया। बताया गया कि दुरपा रोड में नटराज प्रिंटिंग प्रेस के सामने प्रेम अग्रवाल के निवास के बगल स्थित उक्त खाली प्लॉट में दुरपा रोड निवासी रोशन अग्रवाल ने अपने सामान रखे थे। इनमें कैटरिंग, टेण्ट के सामानों सहित पार्टी कार्यक्रमों में उपयोग आने वाले सामान, साउंड सिस्टम आदि शामिल थे जो किराए पर दिए जाते थे। आग कैसे लगी, यह तो जांच का विषय है किंतु घटना में संचालक को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

Advertisement Carousel