दुःखद : प्राचार्य डॉ. बी. पी. अम्बस्ट का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा गवर्मेंट कॉलेज (शासकीय इंजी.विश्वेश्वरैय्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय) के प्राचार्य रहे शिक्षाविद डॉ. बी. पी. अम्बस्ट सर का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 23 मई को रायपुर में सम्पन्न होगा। अम्बस्ट सर पम्प हाउस स्कूल से लेकर नया पीजी कॉलेज में प्राचार्य पद पर पदस्थ रहे व कोरबा में शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। बता दें कि डॉ. अम्बष्ट सर शासकीय महाविद्यालय कोरबा के संस्थापक प्राचार्य थे। उन्होंने अपनी योग्यता, व्यवहार और कार्यशैली से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई पहचान दी। निःसंदेह उनका निधन समाज व शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Advertisement Carousel