Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा दीपावली पर जिला पुलिस परिवार की ओर से एसपी मीणा ने शहीद...

दीपावली पर जिला पुलिस परिवार की ओर से एसपी मीणा ने शहीद परिवारों का जाना कुशलक्षेम

0 मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का संदेश पत्र किया भेंट


कोरबा (खटपट न्यूज)। दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस महानिदेशक डीपी अवस्थी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले अमर जवान-वीर शहीदों के परिजन से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीपावली पर्व का संदेश पत्र, फटाखे और मिठाईयां परिजनों को भेंट किया गया। परिजन के व्यक्तिगत, पारिवारिक और किसी भी प्रकार की समस्याओं पर तत्काल थाना, अनुविभाग और जिला पुलिस मुख्यालय को अवगत कराने हेतु आग्रह किया गया ताकि शहीद परिवार के किसी भी परिजन को किसी भी प्रकार की समस्या को हर स्तर पर तत्काल निराकृत किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने शहीद विनोद प्रेता भारिया ग्राम छुरीखुर्द कटघोरा, शहीद संदीप टोप्पो, ग्राम बनवार कटघोरा, शहीद आरक्षक कमलेश कंवर, ग्राम कटकीडबरी हरदी बाजार, शहीद अजय कुमार, ग्राम अखरापाली उरगा, शहीद नंदलाल कोशले, ग्राम बुंदेली राजगामार के घर जाकर परिजनों से भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सीएसपी कोरबा राहुल देव शर्मा भी साथ थे।

Advertisement Carousel