कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सोनी द्वारा जिले के सभी 19 मंडलों में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। संगठनात्मक गतिविधियो में तेजी ला कर संगठन को मजबूत करने के लिए19 प्रभारियों में से एक हरदीबाजार मंडल में पाली के युवा नेता एवं भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से हरदीबाजार एवं पाली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

ज्ञात हो कि 31 वर्षीय दीपक शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात छात्र राजनीति से की और छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ कर जिला सहसंयोजक एवं प्रदेश सदस्य जैसे दायित्वों का निर्वहन किया है। जिसके बाद उन्हें बजरंग दल का जिला सह संयोजक भी बनाया गया जिसके माध्यम से कई सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में तेजी आई। वर्ष 2013 में श्री शर्मा ने अपने क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद की 150 वी जयंती कार्यक्रम का भी नेतृत्व करते हुए विवेकानंद के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। इन सब सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में उन्हें मंडल अध्यक्ष पाली का दायित्व भी सौंपा गया। वर्तमान की नवीन कार्यकारिणी में उन्हें जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संगठन ने सौंपी है। श्री शर्मा ने हरदीबाजार मंडल प्रभारी बनायें जाने पर शीर्ष संगठन का आभार जताया है व दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















