Friday, March 27, 2026
Home कोरबा दीपका गोलीकांड: दोस्त को राज बताना महंगा पड़ गया,लूट की साजिश में...

दीपका गोलीकांड: दोस्त को राज बताना महंगा पड़ गया,लूट की साजिश में किया था हमला


0 पिस्टल को नदी में फेंक कर हुए थे फरार
0 घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 1 माह पूर्व देर रात महिला को गोली मारकर फरार हुए आरोपियों को पकड़ने में दीपका पुलिस सफल हुई है।

घटना दिनांक 31/12/2021 के रात्रि करीबन 10:30 बजे झाबर निवासी सरोजनी बाई 25 वर्ष के घर में घुसकर दो अज्ञात युवक गोली मार कर घर में रख्रे 50,000 रूपये की लूट कर भाग गये थे। थाना दीपका में अपराध क्रमांक 326/2021 धारा 307,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा मामले की पतासाजी हेतु विशेष निर्देश दिये थे। नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के हमराह में सायबर सेल कोरबा व थाना दीपका टीआई निरीक्षक अविनाश सिंह की संयुक्त टीम बनाकर मामले के हर एंगल की बारिकी से पतासाजी की जा रही थी। पीडिता के पति सन्नी से विस्तार पूर्वक पूछताछ में बताया कि घटना दिनांक के दिन में वह अपने ट्रेक्टर का लोन पटाने के लिये घर में रखे पैसा जमा करने वाले मिटटी के बर्तन को फोडकर करीबन 50,000 रूपये को आलमारी में रखा था। इसकी जानकारी अपने करतला निवासी दोस्त जावेद को दिया था जो कि घटना दिनांक को सन्नी से मिलने दीपका आया था। घर में पैसा होने की जानकारी मिलने पर जावेद बांकीमोंगरा अपने दोस्त धरम सिंह राजपूत के पास जाकर उसको सारी बात बताकर दोनों ने लूट करने का प्लान किया। रात करीब 09:30 बजे के आसपास दोनों पिस्टल लेकर सनी के घर के पास इंतजार करने लगे और जैसे ही सनी घर से बाहर गया। मौका पा कर दोनों आरोपी घर में घुस गये और सरोजनी बाई को गोली मारकर आलमारी में रखे 50,000 रूपये लूट कर भाग गये। दोनों आरोपी घटना कारित कर भाग रहे थे तभी वे लोग सन्नी के पडोसी कोन्दा से टकरा गये जिसने दोनों आरोपियों का पहचान लिया था। आरोपी जावेद ने बताया कि धरम सिंह राजपूत पिस्टल लेकर आया था और नशे में गोली चल गई उसका गोली मारने का नीयत नहीं था। घटना के बाद मामले का मुख्य आरोपी धरम सिंह राजपूत पकडाने के डर से व पुलिस के बढते दबाव के कारण पिस्टल को बलगी नदी में फेंक दिया था। आरोपी जावेद अहमद घटना कारित करने के पूर्व से दूसरे दिन 11 बजे तक अपना मोबाईल को बंद करके रखा हुआ था। मामले में उक्त दोनों आरोपीगणों आरोपी धरम सिह राजपूत पिता मंगल सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी पंखादफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा, जावेद अहमद पिता तनवीर अहमद उम्र 33 साल निवासी बस स्टेण्ड नोनबिर्रा थाना करतला को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel