Saturday, June 20, 2026
Home कोरबा दीपका खदान से कोयला निकालने के दौरान मिट्टी धंसने से 3 लोग...

दीपका खदान से कोयला निकालने के दौरान मिट्टी धंसने से 3 लोग दबे

कोरबा-दीपका, (खटपट न्यूज)। एसईसीएल की दीपका कोयला खदान क्षेत्र की बंद पड़ी खदान से कोयला निकल रहे तीन लोग उस समय दब गए जब मिट्टी धसक कर उनके ऊपर आ गिरी। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मौत की खबर मिल रही है। केवटा दबरी गांव के समीप घटी इस दुर्घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अलावा खदान प्रबंधन से जुड़े लोग और पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पता चला है कि एक ग्रामीण को बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। और कितने लोग मिट्टी के नीचे दबे हैं इसका पता लगाया जा रहा है

Advertisement Carousel