Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा दीपका खदान में आधी रात चाकूबाजी, कोल लिफ्टर हुआ जख़्मी

दीपका खदान में आधी रात चाकूबाजी, कोल लिफ्टर हुआ जख़्मी

कोरबा-दीपका(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की दीपका खदान के 15 नंबर स्टॉक एरिया में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग 2:30 बजे चाकूबाजी की घटना हो गई । इस घटना में लिफ्टर कुणाल सिंह जख्मी हो गया है। उसे एसईसीएल के गेवरा स्थित एनसीएच में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अच्छी क़्वालिटी का कोयला गिराने के एवज में दी जाने वाली राशि को लेकर यहां पर डंपर ऑपरेटर गुरुद्वान और लिफ्टर कुणाल सिंह के बीच विवाद हुआ। विवाद में ऑपरेटर ने अपने पास रखे चाकू से कुणाल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया। मामले की जानकारी आसपास में होने पर लोग हरकत में आए और पीड़ित को एनसीएच में भर्ती कराया। बता दें कि कोल स्टॉक में अच्छी क़्वालिटी का कोयला गिराने के एवज में डंपर ऑपरेटर को 15 सौ रुपए लिफ्टर के द्वारा दिए जाते हैं। इसी राशि को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है।

एसईसीएल के अधिकारियों को ऐसे मामलों की पूरी जानकारी रहती है लेकिन वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मामले की रिपोर्ट दीपका थाना में लिखाई जा रही है। टीआई से फिलहाल संपर्क नहीं हो सकने के कारण विस्तृत कार्यवाही की जानकारी की प्रतीक्षा है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel