
कोरबा (खटपट न्यूज)। इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित रोटरी दिव्य ज्योति छात्रावास का कलेक्टर संजीव झा ने पत्नी श्रीमती रचना झा के साथ अवलोकन किया। कलेक्टर ने यहां रह रहे 100 से ज्यादा बच्चों से मुलाकात की। रोटेरियन रीता क्षेत्रपाल ने बच्चों द्वारा किये जा रहा दैनिक कार्यो की जानकारी दी गई। इसके पश्चात दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वागत संगीत प्रस्तुत किया गया एवं एक नाट्य मंचन किया गया जिसमें मोबाइल का दुरुपयोग न करने का विषय था। जिला कलेक्टर संजीव झा ने छात्रावास के बच्चों के कार्यक्रम को बहुत ही भावुक होकर सराहना की एवं इनरव्हील एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों से आग्रह किया इन बच्चों के लिए अलग-अलग विषयों पर ट्रेनिंग दिया जाना चाहिए जिससे कि वह अपने पैरों में खड़े हो सकें और भविष्य में स्वरोजगार बन सकते हैं, इसके लिये जो भी मदद होगा हम करेंगे। उन्होंने कहा कि एक जिम की व्यवस्था एवं सोलर किचन इत्यादि जो भी जरूरत इन बच्चों को हो, पूरा प्रयास रहेगा जल्द से जल्द हम करवाएंगे। श्रीमती रचना झा ने बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जिस भी तरीके से मैं आप लोगों के साथ जुड़ सकूं यह मेरा सौभाग्य रहेगा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. बीबी बोडे, सचिव नितिन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पारस जैन, महेंद्र चोपड़ा, साकेत बुधिया, सतनाम मल्होत्रा, नरेश अरोरा, भारती अरोरा, इनरव्हील एजुकेशन सोसाइटी से मोहिंदर कौर, सिमरन कौर, साक्षी क्षेत्रपाल, नेहा अरोरा, ज्योति जुनेजा, अनुपमा शर्मा आदि उपस्थित थे।

















