Monday, March 23, 2026
Home कोरबा दिवंगत सचिव की पत्नी को जिला सचिव संघ ने दी आर्थिक मदद,...

दिवंगत सचिव की पत्नी को जिला सचिव संघ ने दी आर्थिक मदद, एक दिन का वेतन भी देंगे

कोरबा, (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत कुल्हरिया के दिवंगत पंचायत सचिव बाबूलाल कोराम की धर्मपत्नी को जिला सचिव संघ के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उनके निवास पर जाकर संघ के जिलाध्यक्ष धरम भारद्वाज, उपाध्यक्ष राजेश नायक, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र टंडन, सचिव राजेन्द्र पेन्द्रो द्वारा नगद राशि प्रदान की गई। जिले के सभी सचिवों ने अपना एक दिन का वेतन स्व. बाबूलाल कोराम की धर्मपत्नी के खाता में जमा कर मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति व अन्य विभागीय कार्य को भी जल्द से जल्द कराने का भरोसा दिलाने के साथ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement Carousel