Wednesday, June 24, 2026
Home कोरबा दादर में तालाब का मेड़ टूटा, आवागमन हुआ बाधित, बाइक चालक हुआ...

दादर में तालाब का मेड़ टूटा, आवागमन हुआ बाधित, बाइक चालक हुआ हादसे का शिकार

कोरबा (खटपट न्यूज)। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 34 दादर खुर्द क्षेत्र के पुराने तालाब का मेड़ गुरुवार की रात अचानक टूट गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटे हुए मेड़ के हिस्से से होकर निकलना लोगंो के लिये जोखिम भरा साबित हो रहा है।


खबर के अनुसार तालाब के टूटे हुए मेड़ से गुजर रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर फिसल गई और तालाब में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सको के अनुसार अभी उसकी स्थिति नाज़ुक है और वह वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से तालाब के मेड की मरम्मत नहीं हुई थी और कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है।

नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तालाब के टूटे मेड की तत्काल मरम्मत कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। आमजन ने प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही कर तालाब की मरम्मत कराने और वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराने की बात कही हैं।

Advertisement Carousel