Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा दर्ज हुई एफआईआर: पहाड़ी कोरवा महिला की मौत का मामला

दर्ज हुई एफआईआर: पहाड़ी कोरवा महिला की मौत का मामला

▪️गीता देवी मेमोरियल अस्पताल के कर्ता-धर्ताओं के विरुद्ध दर्ज हुआ प्रकरण
▪️ धारा 304 (ए )भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही
▪️पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई कार्यवाही

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 12 फरवरी 2022 को गीता देवी मेमोरियल अस्पताल कोरबा में भर्ती एक पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए मामले में दोषियों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दिए गए।  पुलिस अधीक्षकभोजराम पटेल से प्राप्त निर्देश के पालन में चौकी प्रभारी रामपुर द्वारा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधक एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध धारा 304 (ए) भादवि के  अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
Advertisement Carousel