
दंतेवाड़ा(खटपट न्यूज़)।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के आंगनबाड़ियों में भी विभिन्न कार्यक्रमों जैसे पौधारोपण रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता मेरी बिटिया मेरी पहचान का आयोजन किया गया जिसमें 951 आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं 1660 बच्चों और अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया आंगनवाड़ी परिसर को मनमोहक रंगोलियों से सजाया गया साथ ही बच्चों का स्वागत कर अभिभावकों से 600 से जादा पौधारोपण करा कर यह शपथ ग्रहण कराया गया कि जिस प्रकार इस पौधे को बढ़ने के लिए पानी खाद और धूप की आवश्यकता होती है उसी प्रकार अभिभावक भी अपने बच्चों के संपूर्ण विकास और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर मुमकिन प्रयास करें और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान हो यह सुनिश्चित करें।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और बालिका शिक्षा के महत्व के ऊपर चर्चा की साथ ही उनसे बिटिया के नाम के साथ मेरी बिटिया मेरी पहचान लिखकर अपने घर के बाहर लगाने का आग्रह किया जिससे समाज में सकारात्मक संदेश और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों में सेल्फी जोन की स्थापना की गई जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी ली साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता और अंत में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)














