Friday, May 1, 2026
Home कोरबा थैंक्यू एसपी साहब-आईजी सर, जनदर्शन से मिली राहत

थैंक्यू एसपी साहब-आईजी सर, जनदर्शन से मिली राहत

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा एसपी भोजराम पटेल के प्रथम जनदर्शन में मिली त्वरित राहत पर उन्हें थैंक्यू बोलने फरियादी पहुंचे। बालको थाना अंतर्गत भदरापारा निवासी जगलाल पाल 58 वर्ष ने अपने भतीजा उपेन्द्र पाल के द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर उनके स्वामित्व के घर पर ताला लगाकर कब्जा कर लेने की शिकायत की थी। एसपी ने बालको थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को निर्देशित कर तत्काल कब्जा दिलाने कहा था। त्वरित कार्यवाही में जगलाल पाल को उनके मकान का कब्जा मिल गया।

मंगलवार के आईजी रतनलाल डांगी द्वारा कोरबा में लगाये जनदर्शन में जगलाल पाल ने पहुंचकर आईजी व पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया। उनके साथ मधुबन होटल बालको के संचालक अवध बिहारी पाल भी उपस्थित थे व उन्होंने भी धन्यवाद दिया।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel