Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा थाना नहीं, अपने आवास परिसर में तहसीलदार ने खड़ा कराया जप्त...

थाना नहीं, अपने आवास परिसर में तहसीलदार ने खड़ा कराया जप्त ट्रेक्टर…जानें पूरा मामला, वीडियो भी


0रेत की रायल्टी होने के बाद भी कार्यवाही का मामला….

हाउसिंग बोर्ड कालोनी में खड़ी जप्त ट्रेक्टर

कोरबा-करतला (खटपट न्यूज)। रेत के परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर को पकड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ट्रैक्टर चालक द्वारा मालिक के पास रायल्टी पर्ची होने की जानकारी देने के बाद भी करतला तहसीलदार द्वारा ट्रैक्टर को जब्त करने का आरोप है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़ अब इसमें नया यह है कि रेत भरे ट्रैक्टर को नियमतः पुलिस अभिरक्षा में करतला थाना में खड़ा कराने की बजाय उसे पहले तहसील कार्यालय ले गए और बाद में अपने हाउसिंग बोर्ड करतला स्थित आवास परिसर में घर के बाहर खड़ी करवा लिया है। यहां से थाना बमुश्किल 30-40 कदम की दूरी पर होगा। अब यदि सुरक्षा में चूक से ट्रैक्टर के साथ कोई घटना हो गयी तो भला जवाबदार कौन होगा? इससे पहले भी मामले पकड़े गए पर अग्रिम चालानी कार्यवाही या जांच के लिए भी खनिज वाहन थाना/चौकी परिसर में पुलिस अभिरक्षा में ही रखवाए गए हैं।

पहले तहसील परिसर में खड़ा ट्रेक्टर

बता दें कि करतला तहसीलदार मुकेश कुमार देवांगन ने 25 मई को एक शिकायत पर रेत भरा ट्रैक्टर रास्ते में पकड़ा था। ट्रैक्टर का मालिक ग्राम नोनदरहा निवासी मनोज दुबे बताया गया जिसका चालक विनय सिंह है। विनय सिंह ने कैमरे के सामने सनसनीखेज आरोप तहसीलदार पर लगाया है जिनके द्वारा बार-बार रायल्टी पर्ची होने की जानकारी देने के बाद भी ट्रैक्टर को तहसील कार्यालय ले जाया गया। चालक के मुताबिक ट्रैक्टर मालिक से 10 हजार रुपए में सेटलमेंट करने की बात तहसीलदार ने कही थी। इधर रायल्टी पर्ची होने के बाद भी ट्रैक्टर को अब तक नहीं छोड़ने और फिर अपने आवास के सामने खड़ा करा लेने की चर्चा इलाके में गर्म है व कार्यवाही के तौर-तरीके पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement Carousel