कोरबा (खटपट न्यूज)। कोतवाली थानांतर्गत राताखार शराब दुकान के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे पत्नी तीज बाई महंत की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका कुसमुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापारा पड़निया की निवासी है,जो अपने पति के साथ आधार कार्ड बनवाले कलेक्ट्रेट गई हुई थी और वहां से वापसी के दौरान यह घटना घट गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया,घटना की सूचना पाकर मौके पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुइ है।
संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार,...
रायपुर, 30 मार्च 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील और जनहितकारी शासन की एक भावुक झलक आज चंदखुरी में देखने को मिली, जब...















