Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, लॉकडाउन में घर लौट रही छात्रा सहित...

तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, लॉकडाउन में घर लौट रही छात्रा सहित 3 की मौत

जगदलपुर (खटपट न्यूज)। एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवती सहित 3 लोगों की मौत हो गयी। घटना रायपुर-जगदलपुर मार्ग की बताई जा रही है। सभी मृतक कार में सवार थे। हादसे में 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि एक लड़की ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।
जानकारी के मुताबिक सभी मृतक सुकमा के गादीरास के रहने वाले है, जो लॉकडाउन की वजह से रायपुर से गादीरास कार से लौट रहे थे, लेकिन इसी दौरान कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। परिजनों के मुताबिक गादीरास की ही 7 युवतियां रायपुर में पढ़ाई कर रही थी, उन्हें लेने गादीरास से ही दो युवक कार लेकर गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा। सभी घायलों को भानपुरी अस्पताल में लाया गया है।

Advertisement Carousel