Saturday, October 24, 2026
Home कोरबा तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दो युवक को मारी ठोकर,...

तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दो युवक को मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

कोरबा (खटपट न्यूज)। रामपुर चौकी अंतर्गत ब्लू बर्ड स्कूल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जबरदस्त ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवकों को ड्यूटी से घर लौट रहे दो पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां श्याम सोनी नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं बाग नामक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद दुर्घटनाकारित वाहन का चालक फरार हो गया है जिसकी तलास में पुलिस जुटी हुई है।

Advertisement Carousel