Monday, March 23, 2026
Home कोरबा तेंदूपत्ता संग्राहक से प्रबंधक कर रहा दबंगई, पारिश्रमिक राशि दबाया और कार्ड...

तेंदूपत्ता संग्राहक से प्रबंधक कर रहा दबंगई, पारिश्रमिक राशि दबाया और कार्ड भी रखा

कोरबा (खटपट न्यूज)। वन विभाग के कामकाज से जुड़े जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित वन मंडल कटघोरा के प्रबंध संचालक द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहक से दबंगई की जा रही है। संग्राहक ग्रामीण का न सिर्फ पारिश्रमिक कार्ड को रख लिया गया है बल्कि उसके परिश्रम की राशि 25 हजार रुपए का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। कटघोरा तहसील के ग्राम बिरदा निवासी राजू यादव पिता स्व. दरसू यादव किसी तरह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण और बच्चों की शिक्षा का भार उठा रहा है। उसकी पुत्री संध्या यादव कक्षा 12वीं शासकीय पूर्व हायर सेकेण्डरी स्कूल भिलाई बाजार में 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर गौरवान्वित कर चुकी है। ऐसे होनहार बच्ची के पिता को मजदूरी के लिए भटकना पड़ रहा है। राजू यादव ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के जनदर्शन में बताया कि लघु वनोपज सहकारी यूनियन वन मंडल कटघोरा के द्वारा दिए गए 25 हजार रुपए को प्रबंधक समार सिंह जुवाडे के द्वारा देने से मना किया जा रहा है। वर्ष 2019 व 2020 के तेंदूपत्ता संग्रहण की इस राशि को वह खर्च होना बताकर शेष रकम 5 हजार रुपए लेने का दबाव डालता है। गाली-गलौज कर धमकी भी देता है कि जहां भी चाहे शिकायत कर ले। देखना है कि पुलिस अधीक्षक के जनदर्शन में गुहार लगाने उपरांत पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel