Monday, March 23, 2026
Home कोरबा तुलेश्वर मरकाम पाली-तानाखार से लड़ेंगे चुनाव

तुलेश्वर मरकाम पाली-तानाखार से लड़ेंगे चुनाव

कोरबा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कोरबा जिले के पाली- तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव लड़ेंगे। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत की मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर- सोनहत विधानसभा से श्याम सिंह मरकाम गोंगपा प्रत्याशी होंगे। बता दें कि तुलेश्वर मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक स्व.हीरा सिंह मरकाम के बेटे हैं। क्षेत्रीय दल से गठबंधन पर तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बसपा और प्रदेश के एक क्षेत्रीय दल से गठबंधन की बात कही है।

Advertisement Carousel