
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी बलराम केंवट पिता कार्तिकराम 22 वर्ष, बिंझवार मोहल्ला छुरी से कीमती डोजिंग पम्प बरामद किया गया है।
कटघोरा टीआई नवीन कुमार देवांगन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलराम केंवट पिता कार्तिकराम के द्वारा चोरी का डोजिंग पंप लेकर ग्राम छुरी-बिंझपुर मार्ग पर ग्राहक खोज रहा है। सूचना पर रवाना की गई टीम ने ग्राम बिंझपुर के पहले आरोपी बलराम केंवट को डोजिंग पंप के साथ पकड़ा गया।

डोजिंग पंप के संबंध में किसी तरह का दस्तावेज पेश नहीं कर सका। डोजिंग पम्प के चोरी का होने के संदेह पर बलराम केंवट से जप्त किया गया। डोजिंग पंप कम्निस कंपनी का जिसका नम्बर बीई 122190049 कीमत करीब 60 हजार रूपये है। आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि का जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कराया गया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















