Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा डोजर की चपेट में आने से फिटर की मौत, सुधार कार्य में...

डोजर की चपेट में आने से फिटर की मौत, सुधार कार्य में लगे 2 अन्य सुरक्षित

दीपेंद्र कुमार जैन

कोरबा (गेवरा-दीपका)। गेवरा परियोजना के डोजर सेक्शन वेस्ट आंनद वाटिका रोड बी 2 बेल्ट के नीचे शुक्रवार को डोजर का मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इस दौरान रात करीब 11 बजे सुधार कार्य में लगे एमडी-831 दीपका कालोनी निवासी फिटर दीपेंद्र कुमार जैन डोज़र के पीछे ओर कार्य कर रहे थे तभी उन्होंने डोजर क्रमांक 11509 के आपरेटर अशोक कुमार सिंह को आवाज लगाकर गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा। इसी दरमियान डोजर आगे न बढ़ पीछे की और आने से फिटर दीपेंद्र कुमार जैन को अपनी चपेट में लिया जहां मौके पर ही दीपेन्द्र की मौत हो गई।

बताया जा रहा है सुधार कार्य में लगे अन्य दो कर्मी प्रकाश मिंज व योगेश आपरेटिंश जो सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेफ्टी अधिकारी कार्मिक अधिकारी समेत बड़े संख्या में अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। दीपका पुलिस ने शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel