भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. संजय गोयल को विदेश प्रशिक्षण से लौटने के बाद आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ के पद पर पदस्थ कर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया है। डॉ. गोयल द्वारा उक्त कार्यभार ग्रहण करने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री फैज अहमद किदवई प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा वि.क.अ.-सह-आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं वि.क.अ.-सह-नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार) केवल वि.क.अ.-सह-आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं वि.क.अ.-सह-नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी बस्तर की जनजातीय संस्कृति
नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंटरायपुर,02 अगस्त 2026बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय...










