Monday, March 23, 2026
Home कोरबा डॉक्टर्स डे पर बालाजी ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर आयोजित

डॉक्टर्स डे पर बालाजी ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर आयोजित

कोरबा (खटपट न्यूज)। बालाजी ब्लड बैंक और न्यू कोरबा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक जुलाई डॉक्टर डे गुरुवार के दिन बालाजी ब्लड बैंक एनकेएच के पीछे ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। ब्लड डोनेट करने के लिए न्यू कोरबा हॉस्पिटल के कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इससे पूर्व भी संस्था द्वारा 60 यूनिट ब्लड दान किया गया था। ब्लड बैंक द्वारा रजिस्ट्रेशन और ब्लड कलेक्ट किये जाने की अलग-अलग हॉल में व्यवस्था की गई है।

Advertisement Carousel