Monday, March 23, 2026
Home कोरबा डेयरी दुकान का संचालक आया कोरोना पॉजीटिव, होम आइसोलेशन पर

डेयरी दुकान का संचालक आया कोरोना पॉजीटिव, होम आइसोलेशन पर

कोरबा (खटपट न्यूज)। पुराना कोरबा शहर के एक डेयरी एवं मिठाई दुकान का संचालक कोरोना पॉजीटिव आया है। 17 सितंबर को जारी मेडिकल बुलेटिन में इसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 4 दिन पहले सर्दी और बुखार होने पर संचालक ने अपना कोरोना जांच कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के साथ ही व्यवसायी ने खुद को होम आइसोलेशन पर रखा है। ऐहतियातन तौर पर दुकान बंद कर दी गई है। संचालक के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ स्टॉफ की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। इस व्यवसायी के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर से दुकान से सामान खरीदने वालों में भी हड़कंप मची हुई है। बता दें कि उक्त डेयरी के निकट ही संचालित इलेक्ट्रानिक दुकान के संचालक को सबसे पहले कोरोना संक्रमण हुआ। इसके पश्चात बगल के ही हार्डवेयर की दुकान के संचालक व परिवार के कुल 3 सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं जो टीपी नगर निवासी हैं। इनके पश्चात डेयरी संचालक भी पॉजिटिव मिला है। बहरहाल संबंधितों की ट्रैवल हिस्ट्री पता करने के साथ ही इनकेे पारिवारिक सदस्यों व कर्मचारियों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
Advertisement Carousel