Sunday, April 12, 2026
Home कोरबा डीपीएस बालको के अथर्व अग्रवाल व आशिता का राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता...

डीपीएस बालको के अथर्व अग्रवाल व आशिता का राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन

कोरबा (खटपट न्यूज)। 67वी राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ग लखनऊ में होने जा रहा है। कोरबा के बालको डीपीएस से अंडर 14 के कुल 2 छात्रा-छात्राओं का चयन हुआ है। जो 67 वी राष्ट्रीय शाला कीड़ा प्रतियोगिता लखनऊ में 16 से 20 दिसंबर तक आयोजित होगा। अंडर 14 वर्ग के छात्रा-छात्राओं का चयन एथलेटिक्स के लिए हुआ है। कक्षा आठवीं के छात्र अथर्व अग्रवाल पिता शंकर अग्रवाल का चयन 200, 400 मीटर एवं बाधा दौड़ वही कक्षा सातवीं की छात्रा आशिता यादव पिता कैलाश यादव का चयन 100 व 200 मीटर के लिए हुआ है। बतादे कि ये छात्रा-छात्राओं का चयन 23वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता जो जगदलपुर में 5 से 8 अक्टूबर को आयोजित हुआ था। जहा से सभी का सिलेक्शन लखनऊ में होने वाले नेशनल गेम के लिए हुआ है। ये सभी छात्र 16 से 20 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित 67वी राष्ट्रीय शाला कीड़ा प्रतियोगिता अंडर 14 में शामिल होंगे। डीपीएस बालको के प्राचार्य कैलाश पवार, खेल शिक्षक संजय बरेट व शिक्षक सिद्धार्थ शुक्ला ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement Carousel