Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized डीजल चोरों के गिरोह में नाबालिग भी, कुसमुण्डा पुलिस ने पकड़ा

डीजल चोरों के गिरोह में नाबालिग भी, कुसमुण्डा पुलिस ने पकड़ा


0 फरार चोरों की सरगर्मी से हो रही तलाश
कोरबा-कुसमुण्डा, (खटपट न्यूज)। डीजल के पुराने चोरों द्वारा अब इस कार्य में नाबालिगों को भी रखा जाने लगा है। कुसमुण्डा पुलिस ने एक डीजल चोर को पकड़ा जिससे यह खुलासा हुआ। इस नाबालिग के अन्य बालिग साथी चोरों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।


कुसमुण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा एसईसीएल की कुसमुण्डा खदान से डीजल चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी की गई। कुछ लोग कुसमुण्डा खदान से लेकर आते नजर आए। पुलिस को देखते ही ये सभी डीजल भरे 10 जरीकेन को छोड़कर भाग निकले लेकिन एक नाबालिग हाथ लग गया। इस नाबालिग ने अन्य साथी प्रियांशु प्रधान, विवेक महंत, ऋषि, शब्बीर व अन्य 2 साथियों के साथ कुसमुण्डा खदान के कांटाघर में खड़े डोजर से डीजल चोरी कर लाना बताया। विधि से संघर्षरत अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 41 (1-4) जाफौ, 379 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रकरण के फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

0 लावारिस मिला 175 लीटर डीजल जप्त
एक अन्य घटना में कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत लावारिस हालत में 175 लीटर डीजल बरामद हुआ है। 21 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम खोडरी मैदान में कुछ लोग खदान से डीजल चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये कुसमुण्डा पुलिस की टीम घटनास्थल ग्राम खोडरी के मैदान पहुंची। यहां आखरी छोर में झाड़ियो में छिपाकर रखे हुये 35-35 लीटर वाले 5 जरीकेन में भरा लगभग 175 लीटर डीजल लावारिस हालत में मिला। धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त किया गया जाकर आरोपियों व माल मालिक की पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर दुबे, आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक सुनील जोशी, संजय बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel