Friday, September 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ डिप्टी CM सिंहदेव को CM ने दी बधाई,इधर साय को मिली बड़ी...

डिप्टी CM सिंहदेव को CM ने दी बधाई,इधर साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर(खटपट न्यूज़)। एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे श्री सिंहदेव के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 साय राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्री नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार द्वारा श्री साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Carousel