Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा डिप्टी डायरेक्टर, पशु चिकित्सा विभाग, डीबीएल, शिक्षक कालोनी, रेलवे बस्ती में फैला...

डिप्टी डायरेक्टर, पशु चिकित्सा विभाग, डीबीएल, शिक्षक कालोनी, रेलवे बस्ती में फैला संक्रमण

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा जिले में बुधवार को 391 कोविड संक्रमितों की पहचान हुई। इन संक्रमितों में 254 पुरुष और 137 महिलाएं शामिल हैं। करतला ब्लाक से 11, कटघोरा ग्रामीण क्षेत्र से 91, शहरी क्षेत्र से 46, कोरबा ग्रामीण क्षेत्र से 13, शहर क्षेत्र से सर्वाधिक 201, पाली ब्लॉक से 27 व पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक से 2 संक्रमित दर्ज हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संक्रमितों में पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से लेकर उप संचालक कार्यालय में पदस्थ दो चिकित्सक सहित कुल 7 लोग संक्रमित हुए हैं। कलेक्टोरेट कालोनी, कलेक्टर कार्यालय, राजस्व कालोनी, न्यू राजस्व कालोनी से भी संक्रमित मिले हैं। दिव्य ज्योति स्कूल से दो प्रकरण दर्ज हुए हैं। कोसाबाड़ी में एक ही परिवार से 6 लोग संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कोरबा पीएचसी में भी एक संक्रिमित मिला है। सीतामणी, पुरानी बस्ती, धनुवारपारा, रानी रोड, मेन रोड से भी संक्रमित मिले हैं। कोरबा ब्लाक के सीएसईबी कालोनी, बालको के आवासीय कालोनियों एवं बस्तियों, 100 बेड कालोनी, कोसाबाड़ी, आरएसएस नगर, एमपी नगर, मानिकपुर, निहारिका, साडा कालोनी से भी संक्रमित मिल रहे हैं।

करतला ब्लॉक में पीएचसी कोथारी के अलावा ग्राम उमरेली, कचौरा, वार्ड 15 केराकछार, सलिहाभाठा, बरपाली, रामपुर, रोगदा में संक्रमित मिले हैं। कटघोरा ब्लॉक के अंतर्गत एसईसीएल की कालोनियों के अलावा ग्राम अरदा में संक्रमण फैला है। ग्राम अरदा में 7 संक्रमित मिले हैं। सीआईएसएफ गेवरा, एनसीएच कालोनी, दीपका के आवासीय कालोनियों, कावेरी विहार, एनटीपीसी, यमुना विहार, आदर्श नगर कुसमुण्डा में संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। एसके सामंता कंपनी कुसमुण्डा में भी संक्रमित मिला है। ग्राम नगोईखार दर्री, कृष्णा नगर में भी संक्रमित मिले हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की एक ही परिवार की दो छात्राएं संक्रमित हुईं हैं। रेलवे बस्ती ढुरेना में एक साथ 5 संक्रमित मिले हैं। पाली ब्लॉक में हरदीबाजार के शिक्षक कालोनी में एक ही परिवार के 3 सदस्य पॉजिटिव आए हैं एवं 2 अन्य शिक्षक भी पॉजीटिव हैं। चैतमा स्थित दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कैम्प से 7 लोग संक्रमित हुए हैं। तिवरता के वार्ड-2 में एक ही परिवार से 3 वर्षीय बालिका सहित 4 लोग संक्रमित हैं। पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक के ग्राम तुमान में 2 संक्रमित मिले हैं।

Advertisement Carousel