Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized डायल 112 वाहन में ही बच्चे को जन्म दिया मां ने, मां-शिशु...

डायल 112 वाहन में ही बच्चे को जन्म दिया मां ने, मां-शिशु दोनों स्वस्थ

कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)।डायल 112 की टीम ना सिर्फ अपराध संबंधी सूचना मिलने पर व किसी घटना की खबर मिलने उपरांत मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का काम कर रही है बल्कि प्राण रक्षा जैसे कार्यों को भी अंजाम दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व रात्रि करीब 10 बजे 112 की टीम ने एक एक साहसिक कार्य का परिचय दिया।

112 को सूचना मिली की रजगामार बस्ती निवासी आशमा खान 23 वर्ष को काफी तेज प्रसव पीड़ा हो रही है। इस सूचना के मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची। यहां आशमा को उसके पति के साथ वाहन पर सवार कराया गया और फिर आरक्षक 710 श्रीराम कंवर, ड्राइवर जगदीश राठिया उसे लेकर कोरबा के लिए रवाना हुए। कोरबा पहुंचने से पहले रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हुई और आशमा ने डायल 112 वाहन में ही शिशु को जन्म दे दिया। तेज दर्द उठने पर डायल 112 के इन कर्मियों ने मदद ली और महिला पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और अनुभव का लाभ उठाते हुए आशमा के पति की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया और फिरबड़ी सावधानी पूर्वक इन्हें लेकर मुख्यालय तक पहुंचे और आशमा व शिशु को तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।

डायल 112 की टीम के जवानों व महिला आरक्षकों का उत्कृष्ट कार्य निस्संदेह सराहनीय और प्रशंसनीय है जो आम जनता को उसके हर मुश्किल वक्त में मुस्तैद होकर राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने दोनों जवानों व महिला आरक्षकों को सराहा है। उन्होंने जच्चा-बच्चा का भी हाल जाना।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel