Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा डायरेक्टर पॉल पहुंचे कोरबा, खदान का निरीक्षण कर ली बैठक

डायरेक्टर पॉल पहुंचे कोरबा, खदान का निरीक्षण कर ली बैठक

कोरबा-कुसमुण्डा/गेवरा, (खटपट न्यूज)। एसईसीएल के डायरेक्टर (टेक्निकल) एसके पॉल सोमवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने कुसमुण्डा एवं गेवरा पहुंचकर खदान का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों की बैठक ली।

कुसमुण्डा पहुंचने पर श्री पॉल का स्वागत एसईसीएल अधिकारियों ने किया। उन्होंने कुसमुण्डा खदान पहुंचकर आवश्यक जानकारी लेते हुए तकनीकी संबंधी निर्देश दिए। यहां श्री पॉल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ ही मार्गदर्शन दिए। कुसमुण्डा के पश्चात श्री पॉल गेवरा पहुंचे और यहां भी अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा करते हुए सुरक्षा एवं रखरखाव पर जोर दिया। बैठक उपरांत श्री पॉल रवाना हुए।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel