Monday, March 23, 2026
Home कोरबा डाकघरों में स्पीड पोस्ट करने उमड़े कालेज छात्र….अव्यवस्था का दिखा नजारा, सोशल...

डाकघरों में स्पीड पोस्ट करने उमड़े कालेज छात्र….अव्यवस्था का दिखा नजारा, सोशल डिस्टेंसिंग न बहुतों ने पहना फेस मास्क…डाकघरों की अपनी कोई व्यवस्था नहीं…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कालेज छात्रों के लिए अपना एसाइनमेंट जमा करने के लिए दी गई 5 अक्टूबर की समय सीमा खत्म होने से पहले इसे स्पीड पोस्ट के जरिये विश्वविद्यालय तक पहुंचाने की होड़ मची हुई है। कोरबा के कोसाबाड़ी स्थित मुख्य डाकघर में सुबह 9 बजे से ही कालेज छात्र या उनके अभिभावकों का एकत्र होने शुरू हो गया था । सुबह करीब 11:20 बजे डाकघर का दरवाजा खोला गया। भीड़ को देखकर ही अव्यवस्था और पुख्ता इंतजाम का अंदाजा लगाया जा सकता है। डाकघर के स्थानीय से लेकर उच्च प्रबंधन के द्वारा भीड़ के मद्देनजर किये गए इंतजाम नाकाफी होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि शनिवार सुबह देर से मुख्य डाकघर खुलने के बाद रजिस्टर लेकर एक कर्मी लोगों का नाम लिखकर नम्बर देने लगा। लोग नम्बर लेकर अपने नाम पुकारने का इंतजार करने लगे थे कि थोड़ी ही देर बाद सबको लाइन लगवा दिया गया जिससे लोग फिर बिखर गए। यह कतार मेन रोड ब्लू बर्ड स्कूल तक लगी रही।


इसी तरह कटघोरा पोस्ट आफिस का भी यही हाल है। यहां पर आज अंतिम वर्ष के छात्र अपना फॉर्म जमा करने पंहुचे हुए थे लेकिन कुछ तो बिना मास्क के दिखे और सोशल डिस्टेंसिंग की नहीं दिखा लेकिन न यहाँ पर नगर पालिका के अधिकारी पंहुचे न प्रशासनिक अधिकारी। जबकि यह पोस्ट आफिस ठीक कटघोरा थाना के सामने है लेकिन डाक विभाग के द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कोई सहयोग मांगा गया।

0 कोरियर भी है विकल्प, पर जानकारी नही
एसाइनमेंट जमा करने के लिए स्पीड पोस्ट के अलावा कोरियर भी एक विकल्प है किंतूइसकी जाानकारी के अभाव में लोग डाकघर में उमड़ रहे हैं। लीड कालेज के प्राचार्य डॉ. आर के सक्सेना ने बताया कि कोरियर से भी
एसाइनमेंट भेजा जा सकता है।
Advertisement Carousel