Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा डम्प लावारिस कोयला जप्त किया हरदीबाजार पुलिस ने

डम्प लावारिस कोयला जप्त किया हरदीबाजार पुलिस ने


कोरबा(खटपट न्यूज़)। हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कोयला चोरी कर डंम्प कर रखे 25 टन कोयला कीमती लगभग 50,000 रू. को जप्त किया गया है।

चौकी प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्षन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने वालों पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.05.2022 की रात्रि सूचना मिली कि कुछ लोग गेवरा खदान से कोयला उत्खनन कर चोरी कर परिवहन कर ले जाने के लिए ग्राम भठोरा में रोड किनारे डम्प कर रख रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ग्राम भठोरा सूचना स्थल की ओर रवाना हुए जैसे ही पुलिस पार्टी सूचना स्थल के पास पहुंचे तो पुलिस पार्टी को देखकर कोयला चोरी करने वाले लोग भाग गये। ग्राम भठोरा में रोड किनारे डम्प कर रखे लगभग 25 टन कोयला कीमती लगभग 50,000/- रूपये को 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया। प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है।

Advertisement Carousel