Friday, March 27, 2026
Home कोरबा ठेकेदार की लापरवाही : पाइप में 4 दिन से फंसी गाय, मरने...

ठेकेदार की लापरवाही : पाइप में 4 दिन से फंसी गाय, मरने की कगार पर

कोरबा (खटपट न्यूज)। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के पाली-तानाखार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत कटोरी नगोई मेें सिंचाई विभाग द्वारा स्टाप डेम का निर्माण कराया जा रहा है। स्टाप डेम के लिए पाईप लाइन बिछाया गया है।

पाइप लाइन बिछाने बनाए गए चेम्बर में पिछले चार दिन से एक गाय फंस गई है। ठेकेदार की लापरवाही के कारण पाइप लाइन में फंसी गाय अब मरने की कगार पर है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी ठेकेदार व विभाग के इंजीनियरों को दी है इसके बाद भी गाय को निकालने कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Advertisement Carousel