कोरबा (खटपट न्यूज)। पेट्रोल पंप में पहुंचे एक युवक ने अपने दोपहिया में 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने के बाद यहां के कर्मी व संचालक को 1 हजार रुपए नगद सहित कुल 1100 रुपए की चपत लगा दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मानिकपुर क्षेत्र के शारदा विहार में संचालित स्मार्ट ट्रस्ट फ्यूल्स में 14 फरवरी को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे के मध्य कर्मी पुरूषोत्तम दास महंत की ड्यूटी थी। सुबह करीब 8.45 बजे पंप नंबर 2 में एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी-12एवाय-8337 का चालक पहुंचा जिसने अपना नाम यशराज ठाकुर बताया। उसने 100 रुपए का पेट्रोल एक्टिवा में डलवाया और नगद के रूप में 1 हजार रुपए पंप कर्मी से मांगा। नगद और 100 रुपए पेट्रोल की राशि यशराज ने अपने मोबाइल के माध्यम से पेट्रोल पंप के पेटीएम स्पूफ के क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान किया और भुगतान सफल हो जाने की फोटो अपने मोबाइल से पंप कर्मी को दिखाया। इसके कुछ देर बाद जब पुरूषोत्तम ने पेट्रोल पंप का पेटीएम बिजनेस खाता चेक किया तो उक्त एक्टिवा चालक के द्वारा भेजी गई रकम खाता में नहीं दिखा। पुरूषोत्तम ने इसकी रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज करा दी। यशराज ठाकुर के विरूद्ध धारा 420 भादवि का जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।