Friday, March 27, 2026
Home Uncategorized ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ASI मनोज होंगे सम्मानित

ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ASI मनोज होंगे सम्मानित

कोरबा(खटपट न्यूज)। जिला पुलिस के यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर को ट्रैफिक मैनेजमेंट के सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर में अलग अलग क्षेत्रो में बेस्ट काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मान दिया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा( गुप्तवार्ता ) ने सम्मानित होने वाले अधिकारियों की सूची जारी की है। कोरबा में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ट्रैफिक नियमो का छात्र-छात्राओं को पाठ पढ़ाने वाले सहायक उप निरीक्षक मनोज राठोर को ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए अवार्ड से नवाजा जाएगा। आपको यह बताना लाजमी होगा कि श्री राठौर ने यातायात विभाग में पदस्थ रहते कई सराहनीय कार्य किये है। उनके बेहतर मैनेजमेंट की वजह से उन्हें ट्रैफिक थाना में शुरू से ही महत्वपूर्ण जवाबदेही मिलता रहा है। उनके कार्यशैली से प्रभावित होकर विभाग उनका सम्मान कर रही है।

Advertisement Carousel