Monday, March 23, 2026
Home कोरबा ट्रेलर मोड़ते ही बिगड़ा नियंत्रण, सड़क छोड़ खतरनाक तरीके से घर मे...

ट्रेलर मोड़ते ही बिगड़ा नियंत्रण, सड़क छोड़ खतरनाक तरीके से घर मे घुसा वाहन…वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप भी…


कोरबा-पाली (खटपट न्यूज़) । पाली- दीपका मुख्य मार्ग के पाली थाना अंतर्गत ग्राम नुनेरा में मंगलवार-बुधवार रात 3 बजकर 6 से 7 मिनट के मध्य एक खतरनाक हादसा हुआ। सड़क दुर्घटना की वीडियो फुटेज से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठीक उसी वक्त अगर मार्ग से कोई छोटा-बड़ा वाहन भी गुजर रहा होता तो हादसे की भयावहता क्या होती।

बताया गया कि ट्रेलर क्रमांक सी जी 13 डी 6269 के चालक ने नुनेरा मिडिल स्कूल के पास मोड़ पर वाहन को मोड़ा और आगे सीधे रास्ते पर आया ही था कि तेज रफ्तार होने के कारण नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर अपने साइड से सड़क पर उतर कर बड़ी तेजी से मुड़ते हुए इस पार आकर सीधे ग्रामीण भादोमति के घर से टकराकर दीवाल को तोड़ दिया। आधी रात हुई घटना से ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गई। मलबे से चोटिल भादोमति के 30 वर्षीय परिजन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब ठीक है लेकिन इस तरह की घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है।

https://youtu.be/ojXD1HZrWAs
Advertisement Carousel