Tuesday, May 26, 2026
Home कोरबा ट्रायबल विभाग के भृत्य ने छात्रावास में की तोड़-फोड़, शराब के नशे...

ट्रायबल विभाग के भृत्य ने छात्रावास में की तोड़-फोड़, शराब के नशे में कर्मचारियों से गाली-गलौच व मारपीट, कार्यवाही लंबित

कोरबा (खटपट न्यूज)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में कार्यरत भृत्य मनोज कुमार तंबोली के द्वारा शराब के नशे में धुत्त होकर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास डिंगापुर में घुसकर शासकीय संपत्ति को तोड़-फोड़ किया गया। यहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट भी की गई। इसकी शिकायत करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अनुसूचित जनजाति विभाग प्रदेश महासचिव मनीराम जांगड़े ने घटना को निंदनीय बताया है व कठोर कार्यवाही एवं एफआईआर की मांग की है। इस संबंध में छात्रावास के अधीक्षक ने 11 जनवरी को सहायक आयुक्त को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज कराने की अनुमति भी मांगी है।

Advertisement Carousel