Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized ट्रांसपोर्ट के काम से बाहर किए गए भू-विस्थापित, आंदोलन की चेतावनी

ट्रांसपोर्ट के काम से बाहर किए गए भू-विस्थापित, आंदोलन की चेतावनी


कोरबा(खटपट न्यूज)। ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति ने एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर सराईपाली ओपन कास्ट खदान के भू-विस्थापितों के रोजगार, बसाहट, मुआवजा दिलाने की मांग की है।

भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के सपूरन कुलदीप ने बताया कि 16 नवंबर 2020 में हुए द्विपक्षीय समझौता के तहत 5 बिन्दुओं में सहमति बनी थी और प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि तीन महीने में समस्याओं का समाधान किया जाएगा किंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। भू-विस्थापितों को कोल ट्रांसपोर्टेशन के कार्य सहित अन्य कामों में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग पर उक्त खदान में नियोजित ठेका कंपनी के साथ वार्ता किया जाकर कोल ट्रांसपोर्टेशन के 100 प्रतिशत कार्य के लिए अनुबंध भी किया गया था और उसी आधार पर काम भी हो रहा था। विगत कुछ दिनों से ठेका कंपनी स्टार एक्स के द्वारा किसी अन्य कंपनी केएनएस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को अपना काम देकर भू-विस्थापितों के फर्म्स को किये जा रहे ट्रांसपोर्ट के काम से बाहर करने की साजिश के तहत विवाद उत्पन्न किया गया। इसका सीधा मतलब है भू-विस्थापितों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्री कुलदीप ने मांग की है कि सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए अन्यथा सराईपाली परियोजना से प्रभावितों को साथ लेकर आंदोलन के लिए बध्य होंगे।

00 सत्या पाल 00 (7999281136

Advertisement Carousel