Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ टीएस बाबा की बहन की करारी हार, सीएम की थी दावेदार

टीएस बाबा की बहन की करारी हार, सीएम की थी दावेदार

0 बदले समीकरण में हारी 6 बार की विधायक

हिमांचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव की बहन और 6 बार की विधायक आशा कुमारी अपना चुनाव हार गईं। वे कांग्रेस के उम्मीदवार होने के साथ ही सीएम की प्रबल संभावित दावेदार थी थी। आशा कुमारी को भाजपा के प्रत्याशी डीएस ठाकुर ने परास्त किया है। हिमांचल प्रदेश के चम्बा जिले की डलहौजी सीट के लिए चुनाव लड़ रही आशा कुमारी को 22 हजार 425 वोट प्राप्त हुए वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के धविन्दर सिंह (डीएस ठाकुर) को 32042 मत प्राप्त हुए है। बदले हुए चुनावी समीकरण में डलहौजी के मतदाताओं ने यहां से 6 बार की विधायक रही आशा कुमारी को नकार दिया। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बहन के लिए चुनाव प्रचार करने डलहौजी भी गए थे। परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में मायूसी और भाजपा खेमे में हर्ष की लहर है।

Advertisement Carousel