Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा टीआई लखन ने संभाला कोतवाली का प्रभार, दुर्गेश को विदाई

टीआई लखन ने संभाला कोतवाली का प्रभार, दुर्गेश को विदाई


कोरबा(खटपट न्यूज़)। सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा का विगत महिनों में दुर्ग तबादला हुआ था जिसके लिए उन्हें जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने रिलीव कर दिया है। इसके साथ ही कोतवाली का नया प्रभारी उरगा टीआई लखन पटेल को पदस्थ किया गया जिन्होंने आज गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर टीआई दुर्गेश शर्मा से प्रभार प्राप्त किया।

दुर्गेश शर्मा ने गुलदस्ता भेंटकर टीआई लखन का स्वागत करने के साथ प्रभार सौंपने की औपचारिकता पूर्ण की। कोतवाली के अधीन चौकी मानिकपुर प्रभारी एसआई अशोक पाण्डेय, सीएसईबी पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी एसआई आशीष कुमार सिंह, रामपुर चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा, कोतवाली में पदस्थ एसआई पूरन सिंह बघेल, लालन कुमार पटेल, श्रीमती भावना खंडारे, एएसआई बीपी खांडेकर सहित समस्त स्टाफ ने भी नए टीआई का स्वागत किया।

परिचयात्मक बैठक के साथ ही कामकाज की रूपरेखा टीआई लखन पटेल ने अधीनस्थ कर्मियों में साझा की। इससे पहले बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, एएसपी कीर्तन राठौर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दुर्गेश शर्मा को रिलीव करने के साथ विदाई कर उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कोतवाली परिसर में भी चौकी प्रभारियों व स्टाफ ने श्री शर्मा को भावभीनी विदाई दी।

Advertisement Carousel